01जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों युवक। स्रोत पुलिस प्रशासन
नरवाना। अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान से गेहूं के आठ बैग चोरी करने के दो आरोपियों को शहर थाना नरवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरवाना के गांधी नगर निवासी अशोक और आर्य नगर निवासी अंशुल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि 27 मई को नरवाना निवासी पवन ने शिकायत दी थी कि वह नरवाना मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। उसने गेहूं के बैगों को दुकान के बाहर लगा रखा था। 26 मई की रात को गेहूं से भरे आठ बैग चोरी हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अशोक व अंशुल को नरवाना बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
01जेएनडी05: पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों युवक। स्रोत पुलिस प्रशासन