फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संघ ने शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भ्रष्टाचार व लापरवाही पर जताया रोष

विज्ञापन
12जेएनडी04: अक्षर भवन में बैठक में मौजूद अध्यापक । स्रोत पदा​धिकारी - फोटो : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों एवं परिजन ने एटा ​शिकोहाबाद मार्ग पर लगा दिया जाम। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की रविवार को अक्षर भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हैप्पी मोर ने की। जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व लापरवाही पर रोष जताया।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने आरोप लगाया कि कार्यालयों में एलटीसी, एसीपी और मेडिकल बिल छह महीने से लंबित पड़े हैं। एक ही बिल पर बार-बार नियम विरुद्ध आपत्तियां लगाकर अध्यापकों को परेशान किया जा रहा है।
स्कूलों में मिड-डे मील पर ईंधन का खर्च बढ़ रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि टीईटी टेस्ट की अनिवार्यता को रद्द करवाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों को ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अध्यापक संघ 26 अप्रैल को पानीपत में शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें अध्यापक हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर राज्य कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला, पूर्व जिला प्रधान साधुराम, जिला सचिव मामराज और प्रेस प्रवक्ता शमशेर सिंह कौशिक और विभिन्न खंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें