रामराय में पिछले चार महीने से चिकन कॉर्नर पर काम कर रहे थे। दोनों यूपी के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
हरियाणा के जींद में रामराय गांव में चिकन कॉर्नर पर काम करने वाले यूपी के बहराइच जिले के निवासी दो कारीगरों का सोमवार रात को कमरे में अंगीठी के धुएं से दम घुट गया। इसमें से एक बहराइच जिले के बढाईपुरा गांव निवासी उदयराज उर्फ छोटू (19) की मौत हो गई जबकि दूसरे साथी राजू की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में उदयराज उर्फ छोटू के जीजा सुरेंद्र ने बताया कि उदयराज उर्फ राजू व देवदत गांव निवासी राजू करीब चार महीने पहले राजपुरा भैण निवासी पंकज के पास रामराय गांव में उसके चिकन कॉर्नर पर काम करने के लिए आए थे। दोनों रात को दुकान के ऊपर बने कमरे पर ही रहते थे। सोमवार देर रात को दोनों कामकाज निपटाकर कमरे में सो गए।
इस दौरान दोनों ने सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी। अंगीठी के धुएं से दोनों का सोते समय दम घुट गया और वह सुबह काम पर नहीं आए। दोपहर लगभग 11 बजे तक जब दोनों नीचे नहीं आए तो दुकानदार व आसपास के लोगों ने उनकी तलाश की तो दोनों कमरे में ही बेसुध मिले।
विज्ञापन
दुकानदार पंकज व उसके अन्य साथी दोनों को नागरिक अस्पताल में ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उदयराज उर्फ छोटू को मृत घोषित कर दिया जबकि राजू की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर उदयराज उर्फ छोटू का शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।