फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से डोडा पोस्ट लाकर तीन गुना दाम पर बेचता था आरोपी

विज्ञापन
चार क्विंटल डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सीआईए ने नरवाना के ढाकल रोड स्थित एक दुकान से 400 किलो डोडा पोस्त के साथ कैथल के खरक पांडवा निवासी हाल आबाद नरवाना की छोटूराम कॉलोनी निवासी नशा तस्कर अशोक को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज मनीष सहारण के नेतृत्व में सूचना के आधार पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना इंचार्ज मनीष सहारण ने बताया कि सूचना मिली थी कि एएसआई बलवान सिंह को गुप्त सूचना मिली कि ढाकल रोड स्थित एक दुकान पर भारी मात्रा में डोडा पोस्त रखा गया है। इसको नरवाना समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। जब वहां पर छापा मारा तो एक दुकान पर अराजइज इंटरप्राइजेज नाम का बोर्ड लगा मिला। जब दुकान के अंदर जाकर जांच की तो दुकान के अंदर एक आदमी काले रंग के कट्टों को एकत्रित करता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर भागने की कोशिश करने लगा। टीम में व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। जब दुकान में रखे कट्टों की जांच तो कुल 21 प्लास्टिक के कट्टे मिले। इनको खोलकर देखने पर इनके अंदर डोडा पोस्त मिला। डोडा पोस्त से भरे कट्टों को कब्जे में लेकर इनका वजन करवाया गया तो इनका वजन 400 किलोग्राम हुआ।
दस लाख रुपये में खरीदकर मध्य प्रदेश से लाया था डोडा पोस्त
आरोपी अशोक मध्यप्रदेश के मंसोर से दस लाख रुपये में ट्रक में भरकर डोडा पोस्त लाता था और तीन गुना अधिक दामों पर नरवाना के आसपास लगते ढाबों तथा ट्रक चालकों को बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें