फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बदमाशों का आतंक: गांव बख्ता खेड़ा में शराब के ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 09 Nov 2024 10:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गोगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर की रात को वह शराब के ठेके में बैठा हुआ था। अचानक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के जुलाना में बख्ता खेड़ा गांव के शराब के ठेके के सेल्समैन से तीन अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


झमोला गांव निवासी विक्रम उर्फ गोगन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर की रात को वह शराब के ठेके में बैठा हुआ था। अचानक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झमोला गांव निवासी शीलू को नामजद करते हुए 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह पर कपड़ा बंधे हुए थे आरोपी
बख्ता खेड़ा गांव में शराब के ठेके पर रात के समय तीन बदमाश आए और मुंह पर कपड़ा ढ़क कर सेल्समैन के साथ मारपीट की। घटना रात को सात बजे के करीब की है। पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें