08जेएनडी07-रविवार को सुबह आसमान में छाए बादल। संवाद
जींद। मौसम ने रविवार को जिले के लोगों को ठंड का अहसास करवा। रविवार को सुबह से ही पूरवा हवा चलने से ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम को पिल्लूखेड़ा क्षेत्र में बूंदाबंदी भी हुई।
दो अंकों की गिरावट के साथ रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए थे। ठंड अब मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने शुरू कर दी है। इसके चलते सोमवार को बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों में रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में बदलाव होने से बूंदाबांदी हो सकती है। इससे रात और दिन के तापमान में कमी आने का अनुमान है। रविवार को हवा की गति 18 किलोमीटर रही।
08जेएनडी07-रविवार को सुबह आसमान में छाए बादल। संवाद