फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूनियन बैंक में घुसा चोर, स्ट्रांग रूम खोलने का प्रयास

Sun, 08 Dec 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी17: बैंक के अंदर घुसा चोर। स्रोत सीसीटीवी
विज्ञापन
उचाना । रेलवे रोड स्थित यूनियन बैंक का शटर तोड़कर घुसा चोर स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुआ। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा युवक आधा घंटा तक बैंक में रहता है और अलग-अलग चाबियों से स्ट्रांग रूम को खोलने का प्रयास करता है। इसके बाद वह बैंक से दो मोबाइल लेकर चला जाता है।
विज्ञापन

यूनियन बैंक की शाखा मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के आसपास चोर ने ब्रांच के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। उन्हें एटीएम के केयर टेकर ने इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने आकर देखा तो बैंक में कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। एटीएम के केयरटेकर ने सुबह देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए थे। अधिकारियों के आने के बाद 9 बजे के आसपास पुलिस को शिकायत दी गई। बैंक में रखे डॉक्यूमेंट स्कैन करने वाले दो मोबाइल चोरी मिले। उचाना पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में युवक चोरी करता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

08जेएनडी17: बैंक के अंदर घुसा चोर। स्रोत सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें