फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फाउंडेशन के अध्यक्ष बने टेकराम कंडेला

Sat, 15 Nov 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी01 : पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में मौजूद टेकराम कंडेला । स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन का औपचारिक गठन किया गया। इसमें टेकराम कंडेला को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कंडेला ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना है।
विज्ञापन

संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाया जा रहा है और लोगों से इसमें अधिक से अधिक संख्या में आमजन को अपील की। बैठक में पदाधिकारियों की पहली सूची में अमित मलिक को महामंत्री, सुल्तान सिंह को राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता, धर्मपाल नगूरां व रोशन लाल शर्मा को राष्ट्रीय उपप्रधान, अजय खोखरी को राष्ट्रीय महासचिव, विकास पार्षद को सचिव व विनोद सरपंच को सहसचिव नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अमित मलिक ने बताया कि दिसंबर-जनवरी में पूरे उत्तर भारत में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर फाउंडेशन का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान अजमेर दालमवाला, कृष्ण नंबरदार, कश्मीर सिंह कंडेला, बेदी रायचदंवाला, साधु राम मनोहरपुर सज्जन पंजेठा ,सतवीर सरपंच बोहतवाला, जगमोहन मनोहरपुर और रामकिशन रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें