14जेएनडी46: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत :
- फोटो : 1
जींद। जींद पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसएमआर इंटरनेशनल स्कूल आफताबगढ़ में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी कुलदीप सिंह ने शिरकत कर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा शरीर को ही नहीं, परिवार और समाज की बुनियाद को भी कमजोर कर देता है। नशे से बड़ा कोई दुश्मन नहीं। जब युवा नशे से दूर रहेंगे, तभी समाज भयमुक्त, सशक्त और प्रगतिशील बनेगा। किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर दें।