फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी रफ्तार, लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत एप

विज्ञापन
19जेएनडी08: नागरिक अस्पताल क्षय रोग केंद्र। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को और तेज कर दिया है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब टीबी मुक्त भारत ऐप लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से टीबी से संबंधित जानकारी, परामर्श और उपचार संबंधी सुविधाएं लोगों तक आसानी से पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन

ऐप का उद्देश्य टीबी मरीजों, निक्षय मित्रों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को एक डिजिटल मंच से जोड़कर जागरुकता बढ़ाना और इलाज की निगरानी को मजबूत करना है। नागरिक अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन कोहली और जिला क्षय रोग अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि टीबी मुक्त भारत ऐप में खुशी आपकी ई-संगिनी नामक संवादात्मक चैटबॉट की सुविधा दी गई है जो उपयोगकर्ताओं को टीबी संबंधी विश्वसनीय जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच प्रदान करेगा।
निक्षय मित्र ऐप पर पंजीकरण कर मरीजों की सहायता का संकल्प ले सकेंगे, जबकि स्वास्थ्य कर्मी और स्वयंसेवक इलाज की डिजिटल निगरानी भी कर पाएंगे। एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध यह ऐप लोगों को सही जानकारी और समय पर उपचार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
अब तक 55 से अधिक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए
जिले में वर्तमान में करीब 1100 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। अभियान के तहत अब तक 55 से अधिक विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें 70 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों, झुग्गी बस्तियों और संवेदनशील इलाकों में जांच गतिविधियों को तेज किया गया है ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया जा सके। शिविरों में मुफ्त एक्स-रे, बलगम जांच, सीबी-नाट, रक्तचाप और शुगर की जांच की जा रही है।
बाक्स
टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। जनभागीदारी और तकनीक के प्रभावी उपयोग से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। - डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें