फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की आय बढ़ाने के लिए निकायों की तर्ज पर होगी कर की वसूली ः उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
अपनी-अपनी स्कूटी के साथ महिला पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए शहरी निकायों की तर्ज पर कर वसूली की व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत पंचायत के तहत आने वाले क्षेत्र के पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से पंचायत कर वसूल सकेगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को लघु सचिवालय जींद में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं की 42 महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान कही। स्कूटी देकर सम्मानित की गई सराहनीय कार्य करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों में पंच, सरपंच, पंचायती समिति सदस्य व जिला परिषद की सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरी हरियाणा के पांच जिलों की महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए पंचकूला में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को भिवानी, चरखी दादरी, जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और कैथल जिलों की महिला जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी। साथ ही बीसी-बी वर्ग की महिलाओं को आठ प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में सात लाख मीट्रिक टन अनाज रखने के लिए भंडार गृह बनाए जाएंगे। इन भंडार गृहों में अन्न रखने पर प्रति क्विंटल 50 रुपये के हिसाब से पंचायतों को आय होगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर किसानों को बरगला रहा विपक्ष
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों पर विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। तीनों कानूनों से किसानों को सीधा लाभ होगा। इस बार उत्तर प्रदेश के किसान हरियाणा में धान बेच रहे हैं। वहीं पंजाब ने दूसरे राज्यों का धान रोक दिया है। उन्होंने कहा कि भाव भावांतर योजना के तहत हरियाणा सरकार सब्जी उत्पादक किसानों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। पंजाब सरकार किसान हितैषी होने का दावा कर रही है। सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर दिखाए। फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। भविष्य में भी निश्चित रूप से फसलों को एमएसपी पर ही खरीदा जाएगा।
ये महिला पंचायत प्रतिनिधि हुईं सम्मानित
भिवानी जिले की जिला परिषद सदस्य सलोचना पोटलिया, अलका आर्य, मुडिया खुर्द ग्राम पंचायत की पंच मेनिया कौशिक, नवा गांव की सरपंच कुसुम, बढुआ गांव की पंच पूनम, कटवार गांव की सरपंच राजबाला, चरखी दादरी जिले से बादरी गांव की सरपंच बीरमती, पालरी गांव की सरपंच सुमन बाला, बागवी गांव की सरपंच दर्शन, फतेहबाद जिले से जिला परिषद की सदस्य बीबो रानी इंदौरा, पंचायत समिति सदस्य सुनीता रानी, बड़ोपल गांव की पंच शकुंतला, छिमों गांव की सरपंच उषा रानी, मयोंड कलां गांव की सरपंच रविंद्र कौर, फुलंण गांव की पंच कमलेश, बागोंन गांव की सरपंच योगिता, नेहला गांव की सरपंच उमा देवी, भट्टू कलां गांव की पंच सुनीता देवी, हिसार जिले से जिला परिषद सदस्य ममता, अग्रोहा की पंचायत समिति सदस्या मोनिका, नारनौंद पंचायत समिति सदस्य मीना, ढाणा खुर्द की सरपंच उषा रानी, चौधरीवास गांव की पंच मनीषा, ढाणी कुम्हारान की सरपंच सुनीता, चमार खेड़ा गांव की सरपंच अमिता, मजश्याम गांव की सरपंच एकता, भोजराज गांव की सरपंच सुनीता, जींद जिले की जिला परिषद सदस्य कोमल, ब्लॉक समिति उचाना की सदस्य सुमन लता, खरकरामजी गांव की सरपंच सुनीता, सुलेहड़ा गांव की सरपंच मनिता, सुदकैण कलां गांव की सरपंच नवीन देवी, डूमरखां की पंच नीलम कुमारी, कैथल जिले से गोहरण गांव की पंच सलीना देवी, जगदशीपुर गांव की सरपंच निशान कौर, डूमरा गांव की सरपंच सुधा रानी, खेड़ी सिकंदर गांव की सरपंच दर्शना देवी तथा कोल गांव की पंच सुदेश रानी, सिरसा जिले से जिला परिषद की सदस्य सुखराज कौर, नाथोरे गांव की सरपंच सुलोचना देवी, रामपुर थैल गांव की सरपंच वीरपाल कौर, गोरणवाली गांव की सरपंच सुनीता देवी को सम्मानित किया गया है।

खरकरामजी गांव की सरपंच कविता को स्कूटी की चाबी भेंट करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें