03जेएनडी21: खटकड़ टोल से गुजरते हुए वाहन। संवाद
उचाना। वाहन चालकों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी। एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरों में 3 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। यह दर पहले अप्रैल में बढ़नी थी, लेकिन आचार संहिता के चलते चुनाव संपन्न होने के बाद एनएचएआई ने दरों को बढ़ाया है। ये दरें 2 जून को आधी रात से लागू हो चुकी है। बड़े वाहनों की टोल दरों में 5 से 10 रुपये एवं छोटे वाहनों को पांच रुपये तक अधिक टोल टैक्स देने पड़ रहे हैं।
दिल्ली-पटियाला हाईवे पर खटकड़ गांव के पास स्थित टोल टैक्स की दरों में लगभग 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वाहन चालकों ने कहा पहले से ही टोल टैक्स अधिक है और अब इसमें और बढ़ोतरी कर दी गई है। मंथली पास की दरों में भी बढ़ोतरी हुई है। वाहन चालक सुरेश ने कहा कि हमें तो पहले से लूटा जा रहा था और अब थोड़ा और लूटा जाएगा। हम पहले ही बहुत ज्यादा दुखी हैं। दो-तीन महीने में टोल टैक्स बढ़ा दिया जाता है। बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा महंगाई बढ़ेगी।
टोल टैक्स बढ़ने के चलते शॉर्टकट रास्ते से जाना पड़ता है। टोल टैक्स बढ़ाया नहीं जाए तो क्यों शॉर्टकट रास्ते से जाएं। वाहन चालक संजय ने कहा कि टोल टैक्स बढ़ने से परेशानी है। भाड़ा तो बढ़ता नहीं है, लेकिन टोल टैक्स बढ़ जाता है। रोड बहुत खराब हैं। इससे महंगाई पर असर पड़ेगा।
खटकड़ टोल टैक्स के असिस्टेंट मैनेजर मंजीत कुमार ने बताया कि 4 प्रतिशत के आसपास बढ़ोतरी हुई है। पहले छोटी गाड़ी के 115 रुपये लगते थे, जो अब भड़कर 120 रुपये हो गए हैं। इस बार चुनाव के चलते आचार संहिता लगी थी, इसलिए अप्रैल के बजाय 3 जून से दाम बढ़े हैं। श
03जेएनडी21: खटकड़ टोल से गुजरते हुए वाहन। संवाद