फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Tue, 04 Jun 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भिवानी-हांसी रोड बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति के बेटे की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी गोबिंद किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर मलिकपुर गए हुए थे। जब वह लौट रहे थे तो हांसी रोड से भिवानी रोड बाईपास की तरफ जाते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने गोबिंद को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सदर थाना पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें