फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा-एस का टायर फटने से हुई दुर्घटनाग्रस्त, 15 लोगों को आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। भिवानी जिले के सैणीवास धाम से लौट रहे लोगों की टाटा-एस गाड़ी टायर फटने से बद्दोवाल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार 17 में से 15 लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर चोटें लगने से पिहोवा रेफर किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पिहोवा निवासी मोहनलाल अपने परिवार के अलावा आसपड़ोस के लोगों के साथ शुक्रवार शाम टाटा एस (छोटा हाथी)से भिवानी जिले के सैणीवास धाम पर गए हुए थे।रविवार सुबह यह लोग वापस आ रहे थे। जब यह लोग सुबह करीब दस बजे चंडीगढ़-हिसार हाइवे पर बद्दोवाल गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई। गाड़ी पलटने से लोगों में हा-हाकार मच गया। गाड़ी सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को गाड़ी से बाहर निकला। मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। इसमें रानी नामक एक महिला को ज्यादा चोट आने से उसे पिहेवा रेफर किया गया है। इसके अलावा कार्तिक, वंदना, जिगर, गुरमीत, विक्रम, मोहनलाल के अलावा करीब 15 लोगों को चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बाद छुट्टी दे दी गई।
नागरिक अस्पताल में कार्यरत डॉ. मोहित ने बताया कि अस्पताल में 15 लोग आए थे। सभी को मामूली चोटें थी। प्राथमिक उपचार करके उनको छुट्टी दे दी गई। एक महिला रानी के पांव में फ्रेक्चर होने के कारण उसे पिहोवा रेफर कर दिया गया है, अन्य किसी को ज्यादा चोट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें