फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खिलाड़ियों को 10 करोड़ से मिलेगी सिंथेटिक ट्रैक की सौगात

Fri, 16 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी03-सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में सिंथैटिक बिछाने के कार्य की नारियल फोडक़र शुरूआत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जींद के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रयासों से एकलव्य स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के कार्य की शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। डिप्टी स्पीकर ने नारियल फोड़ कर सिंथेटिक ट्रैक बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। सिंथेटिक ट्रैक बिछाने पर करीब 10 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
इस सिंथेटिक ट्रैक के बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना होगा। अभी खिलाड़ियों को दौड़ के लिए 45 किलोमीटर दूर नरवाना जाना पड़ता है। 400 मीटर के इस सिंथेटिक ट्रैक की चौड़ाई करीब 12 फीट रहेगी। जिला मुख्यालय पर भी सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलने से खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नरवाना के नवदीप स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक है, जहां जींद के खिलाडिय़ों को अभ्यास करने के लिए नरवाना जाना पड़ रहा है।
सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ी दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक और शॉटपुट जैसे खेल का अभ्यास करते हैं। सिंथेटिक ट्रैक पर मिट्टी की सतह की अपेक्षा चोट लगने की कम संभावना रहती है। सिंथेटिक ट्रैक पर अभ्यास करने से खिलाड़ियों की तकनीक में भी सुधार आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें