फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में HSVP SDO को पकड़ जमीन पर बैठाया: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा बोले- दादागिरी का ज्यादा शौक है क्या

Fri, 16 May 2025 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नहीं दिया गया। अब वह अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे। कैसे उनका पेट भरेंगे।
विज्ञापन
जमीन पर बैठे अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में डिप्टी स्पीकर एवं विधायक डॉ. कृष्ण मिड्डा रानी तालाब पहुंचे, जहां पर एचएसवीपी अधिकारियों ने दुकानदारों की फड़े तोड़ी थी। डिप्टी स्पीकर ने अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को जमीन पर बैठाकर कहा कि दादागिरी का ज्यादा शौक है क्या, जो इन लोगों की बिना नोटिस के दुकानें तोड़ दी। शहर में बहुत जगह है, जहां आपके विभाग के कब्जे हैं, वहां तोड़ो, वहां देखता हूं तुम्हारी दादा गिरी। 

विज्ञापन


डॉ. मिड्ढा ने अधिकारियों की मौजूदगी में स्पष्ट कहा कि जब कार्रवाई के दौरान लोग अपना दुख जता रहे थे और बिना नोटिस की कार्रवाई की बात कर रहे थे तो अधिकारियों को भी कार्रवाई रोकनी चाहिए थी। अब कार्रवाई से जो इन दुकानदारों को नुकसान हुआ है वो इसे अपनी तरफ से भरेंगे। छोटे और जरूरतमंद व्यापारियों की दुकानों को अचानक हटवाना बहुत ही गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, क्योंकि एक दुकान से पूरा परिवार चलता है। यहां तक की लोग कर्ज लेकर दुकान लगाते हैं। हालांकि कार्रवाई को रूकवाने के लिए दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी। इस कार्रवाई को रूकवाने के लिए दुकानदार डिप्टी स्पीकर आवास पर पहुंचे थे। दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नहीं दिया गया। अब वह अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे। कैसे उनका पेट भरेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें