फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जेल में बंद हवालाती की संदिग्ध मौत; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, भैंस चोरी के मामले में था गिरफ्तार

Mon, 05 Feb 2024 03:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद जेल में हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परमजीत ने बोहली से धर्मगढ़ रोड पर एक पशुबाड़े से भैंस चोरी का प्रयास किया। यहां परमजीत को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परमजीत से पूछताछ की और उसे अदालत में पेश किया। 
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद जिला जेल में चार दिन से बंद गांव मलिकपुर निवासी 32 वर्षीय परमजीत की जेल में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने सीआईए टीम पर अधिक मारपीट करने के कारण हुई मौत के आरोप लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई ब्यान दर्ज नहीं करवाए हैं। 

विज्ञापन


एक फरवरी सीआईए स्टाफ सफीदों ने भैंस चोरी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा था। इनमें गांव मलिकपुर निवासी परमजीत उर्फ पम्मी व उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले गांव कमहेड़ा निवासी नीतू शामिल थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि परमजीत के मामा का लड़का अंग्रेज भी भैंस चोरी का काम करता था। उसने परमजीत को भी इसी चोरी के मामले में शामिल कर लिया। परमजीत ने बोहली से धर्मगढ़ रोड पर एक पशुबाड़े से भैंस चोरी का प्रयास किया।

यहां परमजीत को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परमजीत से पूछताछ की और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने परमजीत व नीतू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रविवार रात को परमजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां न्यायाधीश परमजीत के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परमजीत को यातनाएं दी हैं, इसी कारण उसकी मौत हुई है। फिलहाल परिजनों ने ब्यान दर्ज नहीं करवाए हैं। नागरिक अस्पताल में शव रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें