फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन दिन बाद दिखे सूर्यदेव, पारे में 3 डिग्री का इजाफा

विज्ञापन
08जेएनडी44: तीन दिन बाद बुधवार सुबह उदय हुआ सूरज। संवाद
विज्ञापन
जींद। परिवर्तनशील हुए मौसम के चलते बुधवार को दिनभर खिली धूप ने कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत दी। लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। हालांकि सुबह को कड़ाके की ठंड रही। अधितकम तापमान में भी बढोत्तरी की गई। मौसम के साफ रहने से चहल पहल भी बाजार में देखने को मिली।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 60 प्रतिशत और हवा की गति सात किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ धुंध देखने को मिलेगी। 11 जनवरी को मौसम फिर से करवट लेगा। बुधवार को दिन का आगाज कड़ाके की ठंड व धुंध के साथ हुआ था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम पूरी तरह साफ हो गया और धूप खिल उठी। हवा की गति भी मंद रही।
इसके चलते अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई। लोगों ने खिली धूप का आनंद लिया। पूर्व से चली ठंडी हवा से ठिठुरन भी बनी रही। बाजार तथा सड़कों पर चहल-पहल भी देखने को मिली। व्यवस्था पटरी पर लौटती दिखाई दी। इसके बावजूद शाम को ठंड का प्रभाव ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन

बाक्स
फिर से करवट लेगा मौसम, 11 व 12 जनवरी को बूदाबादी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम फिर से करवट लेगा। 11 व 12 जनवरी को बादलवाई छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। दस जनवरी को मौसम करवट लेना शुरू कर देगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान मे इजाफा होगा। ठंड के साथ धुंध तथा कोहरा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें