फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 11 फरवरी को होगी सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा

Sat, 07 Feb 2026 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसके लिए जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक होगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में पहुंचना होगा। यदि एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट आकार का फोटो गायब है तो छात्रों को एडमिट कार्ड पर एक फोटो चिपकाना होगा और इसे प्रिंसिपल से सत्यापित करवाना होगा। उन्हें परीक्षा में एक अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का फोटो भी लाना होगा। जिलेभर से लगभग साढ़े तीन हजार विद्यार्थी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा देंगे।
सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को 11वीं व 12वीं कक्षा में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यह बनाए गए हैं केंद्र
ब्लाॅक का नाम- परीक्षा केंद्र
नरवाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

नरवाना-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

पिल्लूखेड़ा-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा
सफीदों-राजकीय कन्या माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों

सफीदों-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों

उचाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी

उचाना-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां
अलेवा-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां
जींद-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद
जींद-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद
जुलाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना
वर्जन
सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसको लेकर 11 केंद्र बनाए गए हैं। सुपर-100 शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना है।
रणधीर सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें