फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाला बनें युवा : राजकुमार

Sat, 07 Feb 2026 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महात्मा गांधी शिक्षा और समाज विकास संगठन ने शुक्रवार को बजट पर युवा संवाद विषय पर सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला बजट प्रचार टोली प्रमुख सुरेंद्र धवन ने युवाओं के देश निर्माण में योगदान और केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए किए गए प्रावधानों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत की बड़ी शक्ति है और बजट में युवाओं के लिए कई अवसर प्रदान किए गए हैं। युवाओं को नौकरी के पीछे भागने के बजाय उद्यमी बनकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। वर्ष 2014 में जहां स्टार्टअप की संख्या लगभग 500 थी, वहीं आज यह बढ़कर 2,07,135 से अधिक हो चुकी है, जो युवाओं की बदलती सोच और सरकार की नीतियों का सकारात्मक परिणाम है।
उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जिसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। संस्था अध्यक्ष राजकुमार भोला ने कहा कि केवल नौकरी की तलाश करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्टार्टअप इंडिया के तहत युवाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप इंडिया से जुड़ने तथा लड़कियों और महिलाओं को सेल्फ हेल्प और उद्यमिता कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विकास के साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दें ताकि भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सके। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, ट्रेनर अंकिता खटकड़, अजय वर्मा, मेघा सिंगला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें