फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के सरपंचों को ग्रामीण विकास का मंत्र देंगे बीबीपुर के सुनील जागलान

विज्ञापन
सुनील जागलान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। सरपंच पद की नई परिभाषा गढ़कर पहचान बनाने वाले दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बीबीपुर के पूर्व सरपंच सुनील जागलान गोवा के सरपंचों को ग्रामीण विकास का मूलमंत्र देंगे। इसके गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनको आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

सुनील जागलान को ग्रामीण विकास योजना, निष्पादन और वित्त संसाधन योजना पर 12 नवंबर को डॉ. श्याम प्रसाद स्टेडियम पणजी में गोवा राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। सुनील जागलान ने देश की पहली हाइटेक ग्राम पंचायत के अलावा ग्राम सचिवालय से लेकर ई-ग्राम सभा का मॉडल भारत सरकार को दिया। इसे कई राज्य सरकारों ने लागू किया। अभी कोरोना काल में जब ग्राम पंचायतों के कार्य रुक गए थे तो सुनील जागलान ने आ ग्राम सभा की योजना बनाकर राज्य सरकार को भेजी। जिसके बाद पूरे देश में यह मॉडल लागू किया। इसके अलावा इन्होंने देश को बेटी बचाओ अभियान, सेल्फी विद डॉटर अभियान, बेटियों के नाम नेम प्लेट का अभियान और अभी हाल ही में लड़कियों की शादी की उम्र संवैधानिक तौर पर करवाने के लिए लाडो पंचायत आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें