फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को संवारती है सुदर्शन क्रिया : नरेश जागलान

Mon, 21 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भारत विकास परिषद जुलाना शाखा ने तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग के तहत हैप्पीनेस कार्यक्रम हनुमान मंदिर में कराया। इसमें मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया का अनुभव कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुदर्शन क्रिया एक लयबद्ध सांसों की प्रक्रिया है। इसके करने से तनाव व चिंता से मुक्ति मिलती है। सभी प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया का आनंद लिया और अपने अनुभव सांझा किए। भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्य रामलाल सिंगला व गुरदास सिंह ने बताया कि सुदर्शन क्रिया करने से विचारों में सकारात्मकता की अनुभूति हुई, मन शांत हुआ और जागरूकता बढ़ी। कपड़ा व्यापारी विनोद जिंदल ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस कार्यक्रम करने से जीवन को नया दृष्टिकोण मिला। सुशील जिंदल व विष्णुदत्त अत्री ने कहा की सुदर्शन क्रिया करने से नींद बेहतर आई और जीवन में संतुष्टि की अनुभूति हुई। इस अवसर पर अरुण सिंगला, रेणुका व दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें