फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित, आठ शिकायतें पहुंचीं

Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी22: आमजन की समस्या सुनते एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम जगदीश चंद्र ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।
आठ शिकायतें पहुंची
शिविर में सोमवार को विभिन्न विभागों से संबंधित आठ शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का अद्यतन ब्यौरा शिविर में लाएं और समाधान के बाद प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शिविर में कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील दलाल, कानूनगो सुनील कुमार, बीडीपीओ नरवाना विनोद, बीडीपीओ उचाना के एसईपीओ तेजवीर, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नवीन मुंडे, नगर परिषद जेई विक्रम सिंह, फॉरेस्ट विभाग से संदीप, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक रीटा रानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें