फोटो 7 नरवाना। गुरुद्वारा स्थित सरोवर के पास बैठकर गुरुवाणी सुनते हुए बच्चे। स्रोत संस्थान।
नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल के कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के विद्यार्थियों के लिए धमतान साहिब गुरुद्वारा का शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के महत्व से परिचित करवाने के साथ उन्हें कक्षा से बाहर सीखने का अनुभव देना था।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए और शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। विद्यार्थियों को गुरुद्वारा साहिब के इतिहास, धार्मिक महत्व तथा सेवा और मानवता के संदेश की जानकारी दी गई। अध्यापकों ने बच्चों को अनुशासन, स्वच्छता और सामूहिकता का महत्व भी समझाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चहल ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक जीवन के अनुभव मिलते हैं। डायरेक्टर वीरेंद्र बिढ़ान ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए समय-समय पर ऐसी गतिविधियां आयोजित करता है।
चेयरमैन प्रवीण, उप-प्रधानाचार्या शिल्पा और सचिव सुनील कुमार ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। भ्रमण बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार रहा।