फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड व यातायात नियमों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नशा मुक्ति टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरबुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड, यातायात नियमों और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नशा मुक्ति टीम के इंचार्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है जो युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित करने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभियान से जुड़ने और नशामुक्त भारत बनाने में योगदान देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों का पालन अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जैसे नए कानूनों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें