फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिरोली में कैप्टन योगेश बैरागी ने जलघर का शिलान्यास किया

विज्ञापन
09जेएनडी26: जलघर का शिलान्यास करते कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के बिरोली गांव में जलघर बनने से ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से छुटकारा मिलेगा। सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने जलघर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि जलघर के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने एक करोड़ 40 लाख की जमीन अधिग्रहित की थी। इसके निर्माण के लिए सरकार ने पहली किस्त एक करोड़ 57 लाख रुपये जारी कर दिए हैं और दो करोड़ 94 लाख रुपये जल्दी ही जारी होंगे। यह योजना 6 करोड़ रुपये की है जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

कैप्टन योगेश ने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व में पूरे हरियाणा की तरह जुलाना भी विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। जलघर के निर्माण बिरौली और आसपास के गांवों में गांववासियों की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान अब हो जायेगा। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह, सत्यवान जिला पार्षद प्रतिनिधि,राम मेहर दुहन समाजसेवी, पूर्व सरपंच धीरा,धर्मराज कौशल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें