फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय रूटों पर ही विद्यार्थी बस पास पर करें यात्रा: प्रतीक हुडडा

विज्ञापन
विज्ञापन
तय रूटों पर ही विद्यार्थी बस पास पर करें यात्रा: प्रतीक हुडडा
विज्ञापन

बस पास विद्यार्थी के गांव से लेकर नए बस अड्डे तक होंगे मान्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक हुड्डा ने कहा कि विद्यार्थी तय रूटों पर पर बस पास पर यात्रा कर सकते हैं। यह निर्णय 19 अप्रैल को हरियाणा रोडवेज विभाग जींद, ट्रैफिक पुलिस एवं विभिन्न कॅालेजों के प्राध्यापकों के साथ हुई बैठक में लिया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज तीन तरह के बस पास बनाता है। इनमें एक सामान्य पास है। इसे कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क देकर बनवा सकता है। यह बस पास अपने निर्धारित रूट की रोडवेज बसों में मान्य है। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को उनके परिचय पत्र के आधार पर हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा नि:शुल्क जीरो बैलेंस बस पास बनाकर दिए जाते हैं। इस पास के आधार पर छात्राएं अपने निर्धारित रूट की रोडवेज व सहकारी समिति की प्राइवेट बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकती है। इसके अलावा विभिन्न कोचिंग सेंटर, हारट्रोन इत्यादि में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किलोमीटर के आधार पर हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा सामान्य से कम शुल्क पर विद्यार्थी बस पास बना कर दिए जाते हैं। यह पास अपने निर्धारित रूट की रोडवेज बसों में ही मान्य है। इसके अलावा किसी अन्य रूट की बसों में यात्रा करने पर टिकट लेना होगा। स्कूल अवकाश के दिनों में इन छात्र छात्राओं के बस पास मान्य नहीं होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में सिटी बस चलाई गई है। इन सिटी बसों में कोई बस पास धारक नि:शुल्क यात्रा नहीं कर सकता, बस में बैठने वाले यात्रियों से किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें