फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
19जेएनडी01: विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते डीएमईओ रवि मलिक। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
जींद। महर्षि विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन साइकियाट्रिक सोशल वर्कर ने किया। शिविर का मुख्य लक्ष्य छात्रों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
विज्ञापन

सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और मानसिक परेशानी के समय मदद मांगने के महत्व के बारे में समझाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को स्टेशनरी और खेल सामग्री वितरित की गई ताकि शैक्षणिक और शारीरिक विकास हो सके। प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। इस अवसर पर डीएमईओ रवि मलिक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें