09जेएनडी35:छात्रावास मैस में घटिया भोजन को लेकर कुलपति से बातचीत करते छात्र। स्रोत संगठन
जींद। किसान छात्र एकता संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों ने सोमवार को सीआरएसयू के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी से मुलाकात कर छात्रावास की मेस में परोसे जा रहे घटिया भोजन और स्वच्छता के अभाव का मुद्दा उठाया। संगठन ने बताया कि मेस में अत्यधिक तेल और खराब सामग्री के उपयोग से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।
कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और सुविधाएं विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। कुलसचिव राजेश बंसल, चीफ वार्डन डॉ. अजमेर और वार्डन डॉ. प्रवीण की मौजूदगी में कुलपति ने तुरंत प्रभाव से व्यवस्था सुधारने के आदेश जारी किए।
प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो संगठन कड़े कदम उठाने को मजबूर होगा। इस अवसर पर गोविंद सैनी, नवरत्न माथुर और ऋतिक दहिया सहित कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।