फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिवाजी छात्रावास की बदहाली पर छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
29जेएनडी21: छात्रावास की बदहाली को लेकर कुलसचिव सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपते संगठन सदस्य। स्रोत - फोटो : घटना के बाद दहौरा गांव में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के शिवाजी छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को किसान छात्र एकता संगठन और एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने छात्रावास में भोजन की खराब गुणवत्ता, पेयजल संकट, गंदगी और पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी कंप्यूटर लैब पर रोष जताया।
विज्ञापन

किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर और एनएसयूआई अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने बताया कि हॉस्टल में भोजन बनाने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ के बजाय अटेंडेंट्स पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी देकर रोटियां बनवाई जा रही हैं जो कर्मचारियों का शोषण और छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव डॉ. सीमा गुप्ता को ज्ञापन दिया। संगठन ने कहा कि यदि जल्द ही इन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस विषय पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नवरत्न माथुर, अभिषेक जुलाना और मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें