06जेएनडी16: मालवी गांव में केंद्र के टूटे ताले और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
जुलाना। मालवी गांव के आयुर्वेदिक औषधालय का बीती रात चोरों ने ताला ताेड़कर सामान चोरी कर लिया। मेडिकल अधिकारी सोनिया ने जुलाना थाना पुलिस को शिकायत दी है।
सोनिया ने बताया कि बुधवार को सुबह जब सफाईकर्मी फकीरचंद औषधालय पहुंचा तो देखा कि दो कमरे के ताले टूटे हुए थे। कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सफाईकर्मी ने इसकी जानकारी उनको दी। सोनिया ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। औषधालय से कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जांच चल रही है। फिलहाल शिकायत जुलाना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केंद्र पर नहीं कोई चौकीदार
मालवी गांव के आयुर्वेदिक औषधालय की सुरक्षा राम भरोसे है। दिन के समय एक सफाईकर्मी और पानी पिलाने के लिए चपरासी तो है, लेकिन रात में कोई भी चौकीदार नहीं है। ऐसे में केंद्र की सुरक्षा राम भरोसे है। इससे पहले भी कई बार केंद्र के चोरों ने ताले तोड़े हैं। गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ी वारदात नहीं हो पाई।
06जेएनडी16: मालवी गांव में केंद्र के टूटे ताले और बिखरा पड़ा सामान। संवाद