फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान का ताला तोड़कर चुराए सोने-चांदी के जेवरात

Thu, 30 May 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गुप्ता कालोनी निवासी सुनील साहू ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने मकान का ताला तोडक़र अंदर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उनको घटना की जानकारी पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दी। जब वह मकान पर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर सामान की जांच की तो सोने की दस ग्राम की बालियां, दो सिक्के पांच ग्राम के, चांदी की चूड़ी 55 ग्राम, चांदी की गर्दन की चेन 45 ग्राम, चांदी की पायल 100 ग्राम गायब मिला। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें