फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चौक-चौराहों पर लगेंगी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वतंत्रता सेनानी एवं देश को आजादी दिलवाने वाले शहीद हमारे गर्व एवं गौरव का प्रतीक हैं। उनकी स्मृतियों को संजोने और नई पीढ़ी में देश भक्ति की भावना को और प्रबल करने के उद्देश्य से सफीदों शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन


सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने मंगलवार को शहर में शहीदों अथवा स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं स्थापित करवाने को लेकर मुख्य चौक चौराहों का निरीक्षण दौरा किया। उनके साथ नगर पालिका के सचिव आशीष कुमार तथा प्रधान प्रतिनिधि संजय अदलखा भी उपस्थित रहे।
एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि सफीदों क्षेत्र के नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं व उनके नाम से चौक -चौराहों की पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के मान सम्मान और उनकी स्मृति को स्थाई बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास जारी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक–चौराहों पर शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना इसी कड़ी का अहम हिस्सा है। इन प्रतिमाओं के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र सेवा के मूल्यों की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि वह समाज को सही दिशा दिखाने वाली प्रेरणा शक्ति भी है। इन प्रतिमाओं की स्थापना से न केवल शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त होगा, बल्कि सफीदों शहर को एक नई और विशिष्ट पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें