फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवरड़ में 31 लाख से होगा पशु अस्पताल के नए भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के देवरड़ गांव में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने पशु अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास मंगलवार को किया गया। नए भवन के निर्माण पर करीब 31 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

देवरड़ गांव में स्थित पशु अस्पताल की पुरानी इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। पहले अस्पताल में केवल एक ही कमरा था, जिससे किसानों और पशुपालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन कमरों और कार्यालय सहित एक बड़ा व आधुनिक भवन तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से न केवल देवरड़ गांव, बल्कि आसपास के दर्जनभर गांवों के किसानों को अपने पशुधन की देखभाल और इलाज में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से पशु अस्पताल के नए भवन की मांग चली आ रही थी जिसे जनहितैषी भाजपा सरकार ने मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्गों के हाथों विकास कार्यों की शुरुआत कराना एक नई और सम्मानजनक पहल है। आने वाले समय में देवरड़ गांव में पक्के रास्तों सहित अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बलवंत, सरपंच प्रतिनिधि सोनू, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, जुलाना नगरपालिका उपप्रधान पवन सैनी, राम मेहर, रामकिशन, प्रदीप चहल, डॉ. अजमेर, यशवंत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें