जींद। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय में 17 जनवरी को राज्यस्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए हरियाणा राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद ने पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश भर के स्कूलों से 220 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से 10 विद्यार्थी शामिल होंगे।
इसके लिए निर्देश दिए हैं कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निबंध लेखन में अलग से विषय दिए जाएं, जो विषय जिलास्तर पर मिले थे। उन विषयों को शामिल नहीं किया जाना चााहिए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को यात्रा भत्ता मिलेगा। निबंध लेखन प्रतियोगिता सुबह 10 से 11 बजे तक होगी। निबंध 800 से 1000 शब्द तक का लिखना होगा। विद्यार्थी हिंदी व अंगेजी में निबंध लिख सकते हैं। इसमें प्रथम को 10, द्वितीय को आठ व तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी को छह हजार रुपये की राशि ईनाम के तौर पर मिलेगी। इसके अलावा सांत्वना पुरूस्कार भी दिया जाएगा।बॉक्स
इन पांच विषयों पर लिखना होगा निंबध
इस प्रतियोगिता में पुन: उपयोग करें, कम करें, पुनर्चक्रण करें, पर्यावरण बचाने के उपाय, उत्तरी भारत में फसल जलाने के निहितार्थ, जैव विविधता: यह क्यों महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा कैसे करें, व्यायाम और स्वास्थ्य विषय पर निबंध लिखना होगा।
बॉक्स
जींद से यह विद्यार्थी लेंगे प्रतियोगिता में भाग
जय दुर्गा इंटरनेशनल स्कूल सफीदों से 9वीं कक्षा की छात्रा महक, सेंट मेरी कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल नरवाना से 10वीं कक्षा का विद्यार्थी उमंग, इंडस पब्लिक स्कूल पिल्लूखेड़ा से 9वीं कक्षा की छात्रा प्रिया, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल जींद से दसवीं कक्षा की छात्रा दीपिका चहल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल जींद से दसवीं कक्षा की छात्रा इशानी आसरी। इंडस पब्लिक स्कूल जींद से 11वीं कक्षा की छात्रा अनाया। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखां से 12वीं कक्षा का विद्यार्थी नितीश, आरोही मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल घसो खुर्द से 11वीं कक्षा का विद्यार्थी मनखुश, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सिंघवाल से 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया, आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद से दसवीं कक्षा की छात्रा काशवी बिढ़ाण।
बॉक्स
17 जनवरी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगी प्रतियोगिता
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता 17 जनवरी को होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेशभर से 220 विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे।
-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।