फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गलत तरीके से रात्रि सफाई ठेका रद्द करने की सीएम व विजिलेंस को भेजी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी एवं समाजसेवी डाॅ. सत्यवान सैन ने गलत तरीके से रात्रि सफाई का ठेका रद्द करने की शिकायत सीएम नायब सैनी, विधायक रामकुमार गौत्तम, लोकल बॉडी के डायरेक्टर, डीसी, एडीजी विजिलेंस को की है। उन्होंने कहा कि सारे मामले की गहराई से जांच करके इस मामले से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डाॅ. सत्यवान ने शिकायत में आरोप लगाए कि उनकी कंपनी ने करीब डेढ़ महीना पहले सफीदों पालिका में रात्रि सफाई के लिए टेंडर भरा था। इस टेंडर को लेकर बनाई गई तकनीकी कमेटी ने उनका टेंडर यह कहकर रद्द कर दिया कि उन्होंने आवेदन में बैंक गारंटी नहीं लगाई और ना ही लीज एग्रीमेंट लगाया। उनका आरोप है कि इन दो बातों का आधार बनाकर उनका टेंडर रद्द किया जाना पूरी तरह से गलत है। क्योंकि ये दोनों चीजें टेंडर अलॉट होने के बाद एक निर्धारित समयावधि में दी जाती हैं। इससे पहले बैंक गारंटी व लीज एग्रीमेंट देने का कोई प्रावधान नहीं है। इस टेंडर से जुड़े अधिकारियों ने मिलीभगत करके व दबाव में आकर उनकी कंपनी के द्वारा लगाए गए टेंडर पर आपत्ति लगाकर रद्द कर दिया गया और दूसरी कंपनी को यह टेंडर दे दिया गया। उनके द्वारा लगाए गए टेंडर में रेट भी अपेक्षाकृत काफी कम थे। टेंडर रद्द होने के बाद वह संबंधित अधिकारियों से मिले लेकिन किसी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थक हारकर उन्होंने इस मामले की शिकायत सीएम, विधायक रामकुमार गौत्तम, लोकल बॉडी के डायरेक्टर, डीसी, एडीजी विजिलेंस को की है। अगर उन्हें यहां से भी न्याय नहीं मिला तो वे इस मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन




वर्जन
तकनीकी कारणों से टेंडर कैंसिल हुआ है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसका नियमानुसार जवाब दिया जाएगा।

-आशीष स्वामी, सचिव, नगर पालिका सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें