फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इंडस ग्लोबल अकादमी में राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी24-39वीं हरियाणा राज्य सीनियर एवं जूनियर पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ करते
विज्ञापन
जींद। किनाना स्थित इंडस ग्लोबल अकादमी में रविवार को 39वीं हरियाणा राज्य सीनियर एवं जूनियर पुरुष तीरंदाजी चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सीनियर और जूनियर तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में मेजर सतपाल संधू मुख्य अतिथि रहे। चैंपियनशिप में तीरंदाज विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया। निशाना साधते समय खिलाड़ी पूरी एकाग्रता और अनुशासन के साथ मुकाबले में उतरे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि तीरंदाजी केवल निशाना साधने का खेल नहीं है बल्कि इसमें एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस तरह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

दो दिवसीय चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न वर्गों में मुकाबले होंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव रामनिवास हुड्डा, इंडस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के कोऑर्डिनेटर प्रवीण परुथी, इंडस ग्लोबल अकादमी के हेडमास्टर जेएस सारंग, जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव मुनीत बेरवाल, कपिल, संजय और सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें