फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले गेहूं की खड़ी फसल काटी और उसके बाद की मारपीट, एफआईआर

Sun, 17 May 2026 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खेड़ा खेमावती गांव में एक व्यक्ति के खेत से गेहूं की खड़ी फसल काटकर खेत मालिक को उसकी जमीन पर जाने से रोक दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सफीदों निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व सैनिक है। उसने गांव खेड़ा खेमावती में एक कनाल जमीन राधेश्याम से खरीदी है। इस पर पहले राधेश्याम कास्त करता था और अब वह कास्त करता है। इस जमीन के साथ सुशील और विक्की की जमीन भी लगती है।
उसने अपनी जमीन की कम्प्यूटराईज्ड निशानदेही लेनी चाही तो सुशील और विक्की ने निशानदेही लेने में बाधा डाली जिस पर तहसीलदार सफीदों द्वारा इनके के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने निशानदेही लेने के लिए दोबारा से दरखास्त दी और इस रकबा की निशानदेही हुई जिस पर सुशील उर्फ सोनू के भी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

इस निशानदेही में मौका कानूनगो ने यह भी लिखा है कि जमीन मालिक सतबीर सिंह ने गेहूं की फसल कास्त की हुई है। सुशील विक्की और इनकी मां कृष्णा तथा सुशील की पत्नी सुरेखा ने उसकी गेहूं की फसल को अप्रेल 2026 में चोरी से काट लिया। उसने इसकी सूचना सदर थाना सफीदों में दी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पूर्व सैनिक सतबीर का आरोप है कि 10 मई को सुबह वह अपने खेत में गया तो वहां पर यह सभी मौजूद थे और उन्होंने उसके साथ झगड़ा कर मारपीट की और धमकी दी कि दोबारा से यहां इस खेत में आया तो जान से मार कर इस खेत में ही दबा देंगें। सफीदों सदर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें