फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलजीत और अन्नु बने बेस्ट एथलीट

Sat, 01 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरवाना
विज्ञापन
लांग जंप में जौहर दिखाता खिलाड़ी। - फोटो : jind
विज्ञापन
राजीव गांधी सनातन धर्म कॉमर्स एंड साइंस कॉलेज में शुक्रवार को प्रथम वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्क थ्रो व शॉटपुट सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। पुरुष वर्ग में कमलजीत बेस्ट एथलीट, महिला वर्ग में अन्नु बेस्ट एथलीट, शॉटपुट पुरुष वर्ग में कमलजीत प्रथम, पवन द्वितीय व विशाल तृतीय रहे। शॉटपुट महिला वर्ग में रीतु प्रथम, ज्योति द्वितीय व सोनिया तृतीय रहे। पुरुष 200 मीटर दौड़ में कमलजीत प्रथम, जयवीर द्वितीय व विशाल तृतीय रहे। लांग जंप महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, रीतु द्वितीय व अन्नु तृतीय स्थान रहे।
विज्ञापन


लांग जंप पुरुष वर्ग में जयवीर प्रथम, अरुण द्वितीय व अमरजीत तृतीय रहे। पुरुष 100 मीटर दौड़ में जयवीर प्रथम, अमित द्वितीय व मोहित ने तृतीय रहे। महिला 100 मीटर दौड़ में अन्नु प्रथम, सोनिया द्वितीय व ज्योति तृतीय रहे। ऊंची कूद में लड़कों में कमलजीत प्रथम, जयवीर द्वितीय व सुमित ने तृतीय रहे। ऊंची कूद में लड़कियों में सोनिया प्रथम, ममता द्वितीय व ज्योति तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में लड़कों में राजेश प्रथम, अनिल द्वितीय व जोनी तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में गोविंद प्रथम, कमलजीत द्वितीय व जयवीर तृतीय, 400 मीटर दौड़ में लड़कों में मोहित प्रथम, बलजीत द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में लड़कियों में अन्नु प्रथम, दीपिका द्वितीय व मंजू तृतीय, 3000 मीटर दौड़ में लड़कों में रामजीत प्रथम, सुमित द्वितीय रहे। 

इससे पहले, कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने की तथा शिक्षा समिति के अध्यक्ष दीवान बाल कृष्ण बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। मंच संचालन सहायक प्रोफेसर आशीष गोयल व अल्का शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रोफेसर प्रमोद ने किया। दीवान बालकृष्ण ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया। संस्था प्रधान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग, मैनेजर मांगेराम सिंगला, कैलाश सिंगला, रोहताश सिंगला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, दुर्गेश दत्त शर्मा, राजेंद्र गोयल, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, कुलदीप मोर, अश्वनी तायल, भगवान दास, सज्जन सिंगला, विकास नैन, नरेश कुमार, रमेश कुमार, रामनिवास, हरेंद्र सिंह श्योकंद, अनूप गोयल, राजसिंह नैन, सुभाष गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें