फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेढ़ा माजरा में साढ़े तीन एकड़ में बनेगा खेल मैदान

Mon, 20 Jan 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी13: सेढ़ा माजरा में पंचायत की जमीन जहां पर खेल मैदान बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में पंचायत ने खिलाड़ियों को सौगात दी है। पंचायत ने खिलाड़ियों की मांग को पूरा करते हुए घसो रोड पर करीब साढ़े तीन एकड़ में खेल मैदान को बनाने का काम शुरू कर दिया है।
मैदान पर मिट्टी डालने के बाद चहारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा। गांव में दूषित पानी की निकासी का समाधान करते हुए खेल मैदान के पास गहरे तीन गड्ढे बना कर उसमें जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी। दोनों कार्यों पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। कपिल, लीला, सुरेंद्र, प्रवीण ने कहा कि गांव के युवाओं का खेल की तरफ ध्यान है। गांव में खेल मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से खेल मैदान की मांग करते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की ओर से साढ़े तीन एकड़ में खेल मैदान बनाया जा रहा है। यहां पर खिलाड़ी खेल का अभ्यास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के गंदे पानी की निकासी पंचायत द्वारा राजकीय स्कूल के पास पंचायत की जमीन में की जाएगी। यहां पर गंदे पानी की निकासी होने से पूरे गांव के गंदे पानी की निकासी निर्धारित की गई पंचायत द्वारा जमीन में होगी। पानी निकासी होने से लोगों की पुरानी मांग भी पूरी होगी। सरपंच प्रतिनिधि अनूप कुमार ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये खर्च कर खेल मैदान बनाने के साथ-साथ गंदे पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें