फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल बसें चलेंगी

विज्ञापन
गुलाब सिंह दूहन, जीएम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 अक्तूबर, एक और दो नवंबर को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिनका रिपोर्टिंग समय सुबह आठ बजे का है। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन जींद द्वारा परीक्षार्थियों के लिए बसों का विशेष प्रबंध किया गया है। किसी भी परीक्षार्थी को परिवहन सुविधा में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसलिए पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने कहा कि अभ्यर्थियों को अच्छी परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों वाले जिलों के लिए स्पेशल बसों का प्रबंध किया गया है। पूर्ण देखरेख के लिए यातायात प्रबंधक और कर्मशाला प्रबंधक की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार नरवाना और सफीदों उपकेंद्र में भी संस्थान प्रबंधक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहेंगे। जींद जिले से अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, पंचकूला, करनाल और कुरुक्षेत्र में परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने जाएंगे। सुबह की शिफ्ट में सुबह साढ़े दस बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और शाम की शिफ्ट में शाम तीन बजे से लेकर साढ़े चार बजे परीक्षा आयोजित होगी। इनके लिए सुबह की शिफ्ट के लिए सुबह चार बजे और शाम की शिफ्ट के लिए सुबह आठ बजे से बसों के परिचालन का उचित प्रबंध जींद डिपो द्वारा किया गया है। 31 अक्तूबर को जींद से उपरोक्त विभिन्न जिलों के लिए 12415, एक नवंबर को 12193 और दो नवंबर को 11764 अभ्यर्थी पेपर देने के लिए जाएंगे। इनके लिए यदि आवश्यकता पड़ती है तो अन्य राज्यों में परिचालन करने वाली बसों का संचालन भी परीक्षार्थियों के लिए उनके परीक्षा केंद्रों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें