फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसपी बोले-धुंध में यात्रा जोखिम भरी, नियमों का पालन करें

विज्ञापन
23जेएनडी07-एसपी कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में बढ़ती ठंड और धुंध के चलते हादसों की आशंका बढ़ गई है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों को भी जागरूक होना होगा। एसपी कुलदीप सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे तेज गति से वाहन न चलाएं। सुबह-शाम घना कोहरा छा जाता है और विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी जरूरी है। छोटी सी लापरवाही जान ले सकती है।
उन्होंने कहा कि वाहन चालक तेज रफ्तार से बचें और बीच-बीच में वाहन को धीमा कर सड़क का अंदाजा लेते रहें। धुंध के दिनों में ओवरटेक बड़ा खतरा बनता है इसलिए किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें। हर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

एसपी ने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और ट्रैफिक थाना प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाएं और वाहन चालकों को कोहरे के दौरान सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस निजी, छोटे-बड़े और कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान लगातार चला रही है ताकि धुंध में भी वाहन आसानी से दिखाई दे सकें।
यात्रा से पहले वाहन की जांच करें
एसपी ने कहा कि हर वाहन चालक को यात्रा से पहले वाहन की लाइट, ब्रेक, इंडिकेटर, विंड स्क्रीन वाइपर और अन्य उपकरणों की पूरी तरह जांच अवश्य करनी चाहिए। इससे न सिर्फ दुर्घटनाएं कम होंगी बल्कि यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी।
ओवरटेक करने की कोशिश न करें
वाहन की सभी लाइटों को चालू रखें, खासकर लो-बीम लाइट, ताकि सामने से आने वाले वाहन चालक वाहन को स्पष्ट रूप से देख सकें। सामने और साइड में चलने वाले वाहनों से उचित दूरी बनाए रखें क्योंकि अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पीछे से टक्कर की आशंका अधिक रहती है। ओवरटेक करने की कोशिश न करें। धुंध में सामने आ रहे वाहन को पहचानना मुश्किल होता है। दृश्यता 100 मीटर से कम रह जाती है तो खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में वाहन रोककर धुंध कम होने का इंतजार करना सुरक्षित विकल्प है। व्यस्त सड़कों या हाईवे किनारे वाहन पार्क न करें।
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें
एसपी ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक कर हादसों की संख्या को कम करना है। यातायात पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरण और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अभियान चला रही है। सर्दी के मौसम में सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है जो सड़क पर वाहन चलाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें