फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाजसेवी नौराता राम का शरीर गंगापुत्र इंस्टीट्यूट को किया दान

विज्ञापन
30जेएनडी16-नौराता राम सिंगला के​ निधन पर विलाप करते परिजन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से लंबे समय से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी नौराता राम सिंगला का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनका शरीर गंगापुत्र इंस्टीट्यूट को समर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन

नौराता राम सिंगला के बेटे डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि उनके पिता एक समर्पित शिक्षक थे जिन्होंने सरकारी स्कूल में अपनी सेवाएं दीं और गांव झांझ कलां से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, अनुशासन और सेवा भाव का प्रतीक रहा।
समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। 15 वर्षों तक उन्होंने मानव सेवा संघ में कोषाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं और जन सेवा संस्थान में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। पिछले तीन वर्षों से वे अस्वस्थता के कारण बिस्तर पर ही थे।
विज्ञापन

उनका संकल्प था कि मृत्यु के बाद भी उनका शरीर मानवता के काम आए। इसी संकल्प को साकार करते हुए उनके देहावसान के उपरांत उनकी देह को गंगापुत्र इंस्टीट्यूट को समर्पित कर दिया।

30जेएनडी16-नौराता राम सिंगला के निधन पर विलाप करते परिजन। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें