रोहतक। लाखनमाजरा खंड के नांदल गांव में रविवार को ग्रामसभा की बैठक हुई। सरपंच जयप्रकाश नांदल ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाजसेवी आचार्य डाॅ. मनजीत सिंह दहिया मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामिणों को पेंशन संबंधी जानकारी दी गई। लोगों ने गांव में विकास कार्यों के मुद्दे रखे। ग्रामीणों ने राशनकार्ड के बारे में जानकारी ली। आचार्य डाॅ. मनजीत सिंह दहिया ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान में सकारात्मक बदलाव की जरूरत है। बैठक में सचिव बलवान सिंह, सचिव पूजा, पंच राम सिंह, पंच कंवर, पंच प्रतिनिधि राजकुमार पंवार, महिला पंच उषा, महिला पंच गीता, महिला पंच सुमन, मेट राजिंद्र पंवार, मेट अमित व नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद