फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से अब तक 60 हजार तिरंगा ध्वजों का किया गया वितरण: डीएफएससी

विज्ञापन
राशन की दुकान पर झंडे वितरित करते हुए। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ( डीएफएससी) निशांत राठी ने बताया कि सरकार द्वारा मनाई जा रही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा 75100 तिरंगा ध्वज प्राप्त किए गए थे। जिनको जिला में स्थित विभाग के सभी सात केंद्रों के माध्यम से 553 उचित मूल्य की दुकानों पर उपलब्ध करवा दिए गए थे। उचित मूल्य की दुकानों के मालिकों द्वारा ध्वजों का वितरण लगातार किया जा रहा है और जिले में लगभग 60 हजार झंडों का वितरण हो चुका हैं।
उन्होंने बताया कि सभी डिपोधारकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी डिपोधारक द्वारा राशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी को जबरदस्ती या झंडा न लेने की स्थिति में राशन नहीं रोका जाएगा। कोई भी लाभार्थी स्वेच्छा से व अन्य कोई भी आमजन 20 रुपये की राशि देकर उचित मुल्य की दुकान से तिरंगा झंडा प्राप्त कर सकता है। अगर किसी डिपूधारक द्वारा झंडा वितरण करते समय किसी भी लाभार्थी को राशन देने से इंकार किया जाता है या झंडा लेने पर ही राशन मिलेगा तथा अन्य कोई शर्त रखता है तो इस स्थिति में तुरंत उसकी शिकायत जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक/सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी को की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी लाभार्थियों तथा आमजन से अनुरोध है कि उचित मुल्य की दुकान से 20 रुपये प्रति झंडा की निर्धारित राशि में झंडा प्राप्त करके भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर, दुकान व कार्यालय आदि पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक झंडा फहरा कर आजादी का अमृत महोत्सव मना सकता है। नरवाना केंद्र पर 20680, सफीदों केंद्र पर 10750, जींद केंद्र पर 18410, उचाना केंद्र पर 8350, जुलाना केंद्र पर 7450, पिल्लूखेड़ा केंद्र पर 4860 व अलेवा केंद्र पर 4600 तिरंगा ध्वज भेज दिए गए थे। जिनमें से जिले में लगभग 60 हजार तिरंगा झंडों का वितरण हो चुका है। इस अभियान को सफ ल बनाने के लिए जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी की देखरेख में सभी सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति/उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति को निर्देश जारी किए गए हैं कि झंडों को बिना किसी दबाव के उपभोक्ताओं एवं आमजन को वितरित करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें