01जेएनडी11-नागरिक अस्पताल में तैयार किया जा रहा एसएनसीयू वार्ड। स्रोत कर्मचारी
- फोटो : सांकेतिक
जींद। नागरिक अस्पताल में नवजात बच्चों के वार्ड एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) को शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस समय यह वार्ड पुरानी बिल्डिंग में है जिसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही एसएनसीयू की सुविधा नई बिल्डिंग में मिलनी शुरू हो जाएगी।
एनएनसीयू को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के पीछे उद्देश्य यह है कि यहीं जच्चा-बच्चा की जांच होती है। इसके अलावा, आप्रेशन थिएटर भी नई बिल्डिंग में ही है। ऐसे में जन्म के समय नवजात को अगर पीलिया या अन्य किसी तरह की कोई समस्या आती है तो उसका उपचार नई बिल्डिंग में ही हे जाएगी।
नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए 19 बैड का एसएनसीयू है। इसके अलावा, आईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल की जाती है। इसके साथ ही छोटे बच्चों को दी जाने वाली दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक हमेशा अलग से रखा जाता है। नई बिल्डिंग के नीचले ब्लॉक में छोटे बच्चों की जांच की जाती है।
नई बिल्डिंग के द्वितीय तल पर किए गए वार्ड तैयार
महिला ओपीडी को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा चुका है। इसके साथ ही नेत्र जांच वार्ड को भी नीचे से प्रथम तल पर शिफ्ट किया गया है। महिलाओं को दी जाने वाली दवाइयों के लिए अलग से कमरा भी नई बिल्डिंग में बना दिया गया है। इस समय नई बिल्डिंग में ही महिलाओं की जांच, आप्रेशन व बच्चों की जांच हाती है जबकि जन्म के बाद अगर बच्चे को कोई समस्या है तो उसे पुरानी बिल्डिंग में एसएनसीयू में लाया जाता है। नई बिल्डिंग के द्वितीय तल पर ब्लॉक तैयार करने का काम किया जा रहा है।
वर्जन
पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में एसएनसीयू वार्ड शिफ्ट करने की योजना है। फिलहाल ब्लॉक बनाए जाने का काम किया जा रहा है।-डॉ. रघुबीर पूनिया, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जींद