फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप, स्नेक मैन को भी दिया चकमा, कर्मचारियों ने बनाया वीडियो

Tue, 22 Jul 2025 08:08 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार को सांप घुस गया। इससे कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। स्नेक मैन भी सांप को नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन
तहसील ऑफिस में घुसा सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में मंगलवार को सांप घुस गया। इससे कर्मचारियों और लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जुट गई। कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद प्रशासन ने सांप को पकड़वाने के लिए स्नेक मैन को बुलाया, लेकिन रिकॉर्ड ज्यादा होने के कारण वहां सांप को ढूंढा नहीं जा सका। इसके बाद स्नेक मैन बिना सांप पकड़े ही वापस लौट गया।

विज्ञापन


सीढ़ियों से रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप 

तहसील कार्यालय में मंगलवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों और लोगों ने रिकॉर्ड रूम के पास सांप को चलते हुए देखा। किसी की भी सांप को वहां से हटाने की हिम्मत नहीं हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने सांप की वीडियो भी बना ली। फिर देखते ही देखते सांप रिकॉर्ड रूम में घुस गया। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद स्नेक मैन को बुलाया गया। 

स्नेक मैन ने रिकॉर्ड रूम खुलवाकर सांप को ढूंढना शुरू किया, लेकिन एक घंटे की मशक्त के बाद भी सांप नहीं मिला। रूम में रिकॉर्ड ज्यादा होने के  कारण सांप को पकड़ा नहीं जा सका। हालांकि इस दौरान तहसील के कर्मचारियों ने भी रूम से रिकॉर्ड की बंधी गठड़ियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


रिकॉर्ड रूम में सांप घुसते हुए कर्मचारियों ने देखा था। स्नेक मैन को भी बुलाया गया था, लेकिन सांप नहीं मिला। अब दोबारा बुलाकर सांप को पकड़वाया जाएगा। -शालिनी लाठर, तहसीलदार, जींद
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Haryana Crime: बहादुरगढ़ में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन दरिंदों ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें