फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब, राजस्थान और यूपी से जींद के रास्ते हो रही नशे की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील टुर्ण
विज्ञापन

जींद। सीआईए को शुक्रवार रात बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए प्रभारी वीरेंद्र खर्ब के नेतृत्व में उचाना के पास टाटा मैजिक से 414 किलोग्राम डोडापोस्त पुलिस ने नाकेबंदी कर बरामद किया है। नशीले पदार्थ की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ करनाल जिले के ईदगाह निवासी राकेश और पालवां निवासी जगरूप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डोडापोस्त को राकेश मध्यप्रदेश से प्याज से भरे ट्रक में लाया गया था और नरवाना व पंजाब के इलाकों में सप्लाई करना था।
पंजाब, राजस्थान और यूपी से जींद के रास्ते नशा तस्करी बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए जींद पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हैं। जिला पुलिस ने इस वर्ष नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ 78 मामले दर्ज कर 116 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन बावजूद इसके नशा तस्करी पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले 2019 और 2020 के लगभग बराबर हैं, लेकिन विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों की तस्करी का वजन इस साल दो से तीन गुना ज्यादा है। जिले में सबसे ज्यादा डोडा पोस्त की तस्करी हो रही है। 2019 में 829 तो 2020 में 1242 किलोग्राम डोडापोस्त पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है दोनों वर्षों के नशीले पदार्थों के आंकड़े (किलोग्राम में)
नशीला पदार्थ 2019 2020
अफीम 0.216 3.662
हेरोइन 0.02 1.513
भुक्की 237.25 534.02
चरस 7.786 24.919
स्मैक 8.339 2.892
गांजा 11.85 365.37
डोडापोस्त 829.29 1242.32
मेडिसन 41740 टेबलेट 103520 टेबलेट
लोगों की मदद से तोड़ेंगे नशा तस्कारों की चेन
पंजाब व राजस्थान के नशा तस्कर जींद जिला के रास्तों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा जिले मेें भी कुछ लोग सक्रिय हैं। इन पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने के लिए दूसरे राज्य व दूसरे जिलों की सीमा पर विशेष चौकसी बढ़ाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि अधिक नशा तस्करों को पकड़ा जा सका है। लोगों से भी अपील है कि इस बारे में जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- ओपी नरवाल, डीआईजी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें