फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से भरी गाड़ी को छोड़कर भागे तस्कर, 50 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुलिस ने शराब से भरी एक गाड़ी का पीछा किया तो आरोपी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब गाड़ी तलाशी ली तो उसमें से 50 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में गांव हाट निवासी कर्मपाल व छोटुवा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हाट निवासी कर्मपाल और छोटुवा अवैध शराब का कारोबार करते हैं। वह बुधवार शाम को लगभग साढ़े छह बजे असंध की तरफ से गाड़ी में शराब की तस्करी कर ला रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में असंध की तरफ से एक गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन रोकने की बजाय तेज रफ्तार से भगा लिया। इस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर चालक गाड़ी को नया बस अड्डा रोड से नहर पटरी पर ले गया और फिर खुद को पुलिस से घिरा देख गाड़ी को गोदाम रोड पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से पिछली सीट और डिग्गी में 50 पेटी शराब की मिली, जिनमें 600 बोतल थी। शहर थाना सफीदों पुलिस ने सीआईए स्टाफ के एसआई विनोद कुमार की शिकायत पर गांव हाट निवासी कर्मपाल व छोटुवा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें