फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 105 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में डोडापोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। एवीटी स्टॉफ ने खांडा गांव के पास 105 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित तस्कर गुरु नानक नगर जिला संगरूर (पंजाब) सतबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टॉफ जींद के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनकी टीम ने अपराध रोकथाम के दौरान नेशनल हाईवे-152डी, गांव खांडा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक सफेद रंग की कार एक्सीडेंट की हालत में खड़ी है जिसमें डोडा पोस्त रखा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सतबीर सिंह को काबू किया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट और डिग्गी से काले रंग के सात प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए जिनमें डोडा पोस्त पाया गया। सभी कट्टों का वजन करने पर 105 किलोग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशीला पदार्थ राजस्थान से खरीदकर लाया था। वाहन एक्सीडेंट होने के कारण साथी घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जबकि आरोपी मौके पर डोडा पोस्त की रखवाली कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें